फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: नहीं समझ आ रहा कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? तो जान लें ये तरीका मिलेगा पांच लाख रुपये तक का लाभ

Tue, 31 Jan 2023 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका? - फोटो : istock
Apply Ayushman Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित गांवों में रहने वाले लोगों तक भी आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना को चलाया गया। हालांकि, अब इसमें राज्य सरकारें भी जुड़ी हैं। इसलिए अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। अगर आप चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। तो चलिए इस योजना के बारे में और आवेदन के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका? - फोटो : Istock
दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पात्र हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा
  • आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है

4 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद वो आपसे कुछ दस्तावेज लेंगे
  • इन दस्तावेजों में आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपकी पात्रता और आपके दस्तावेजों की जांच होगी
  • अगर आप पात्र पाए जाते हैं, तो आपके कार्ड का आवेदन किया जाता है
  • फिर आपको 10-15 दिनों के अंदर आयुष्मान कार्ड बनकर मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें