PM Kisan Yojana: किसानों को आर्थिक लाभ मिल सके, उन्हें फसल लगाने से लेकर बेचने तक में कोई दिक्कत न हो आदि। ऐसी ही कई चीजों में किसानों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इनमें से ही एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। अब तक किसानों को 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त कब तक आ सकती है? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...