Apply Ayushman Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित गांवों में रहने वाले लोगों तक भी आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत योजना को चलाया गया। हालांकि, अब इसमें राज्य सरकारें भी जुड़ी हैं। इसलिए अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। अगर आप चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। तो चलिए इस योजना के बारे में और आवेदन के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...