फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर आप भी करने जा रहे हैं आवेदन, तो पहले जरूर जान लें ये बातें

Fri, 16 Dec 2022 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
Ayushman Card Registration Process and Eligibility: देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं और कई नई योजनाएं भी समय-समय पर लॉन्च होती रहती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना। इस योजना का उद्देश्य पात्र लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं यानी आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Istock
पहले योजना के बारे में जान लें
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना का अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
दस्तावेजों का रखें ध्यान
  • अगर आप आयुष्मान योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो उससे पहले दस्तावेजों के बारे में जान लें और उन्हें तैयार रखें। आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसलिए उनका ध्यान जरूर रखें।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
मुख्य रूप से ये लोग कर सकते हैं आवेदन:-
  1. आपके पास अगर कच्चा मकान है
  2. अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  3. अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
  4. अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  5. अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
  6. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  7. अगर आप निराश्रित, आदिवासी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
  • आप अगर आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर pmjay.gov.in जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें