फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले जान लें

Thu, 10 Oct 2024 01:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। मौजूदा समय में इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अलग-अलग योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें किसी योजना में सब्सिडी तो किसी योजना में आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके जरिए केंद्र सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाती है और फिर इस कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोग ऐसे हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन लोग हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप योजना के लिए पात्र हों। इसके लिए आपको ये चेक करना होता है कि आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं या नहीं हैं...
 
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

योजना के अंतर्गत कई लोग ऐसे हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। इसमें वे लोग शामिल हैं...
 
  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जिनका पीएफ कटता है
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें