फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: ये लोग बनवा सकते हैं बेहद आसानी से आयुष्मान कार्ड, चेक करें क्या आप भी हैं पात्रता सूची में

Mon, 28 Oct 2024 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान कार्ड के जरिए आप हर साल मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं जो सुविधा आपको भारत सरकार द्वारा दी जाती है। हालांकि, आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी पड़ती है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Details in Hindi: जब आप किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ये चेक करना चाहिए कि ये योजना किस चीज की है और क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। भारत सरकार हो या फिर राज्य सरकारें ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी इन योजनाओं से जुड़ते हैं तो आप भी लाभ ले सकते हैं। जैसे, आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ सकते हैं जिसके अंतर्गत आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe stock
पहले जानिए योजना और लाभ
  • इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बनता है और फिर आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पातलों में अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe stock
अब जानते हैं कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर बात उन लोगों की करें जो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं तो इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • दूसरे वे लोग भी पात्र हैं जो असंगठित क्षैत्र में काम करते हैं

4 of 5
आयुष्मान कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपका मकान कच्चा है तो आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है
  • आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है तो भी आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं तो भी आप पात्र हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं या जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, वे भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
आखिर में आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जानते हैं
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इसके लिए आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर पहले आपकी पात्रता चेक होती है
  • पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करके आपका आवेदन किया जाता है
  • फिर आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें