फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? आवेदन करने से पहले यहां कर सकते हैं चेक

Mon, 28 Oct 2024 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत पिछले वर्ष सितंबर माह में की गई थी। मौजूदा समय में इस योजना से काफी लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है और इनके अंतर्गत कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। जहां किसी योजना में सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो वहीं किसी योजना में सब्सिडी या किसी तरह का अन्य सामान देने का प्रावधान होता है। इसी तरह जब आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो भी आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों को देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना पड़ता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप पात्र हैं?

अगर आप भी चाहते हैं कि आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकें तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप पात्रता सूची में शामिल हैं भी या नहीं हैं...
 
  • जो नाव निर्माता हैं 
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • जो धोबी है
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो दर्जी है
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है और फिर आप यहां जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये लाभ मिलते हैं
  • बात अगर मिलने वाले लाभों की करें तो इसमें सबसे पहले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये का लाभ दिया जाता है
  • 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • पहले एक लाख रुपये का और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन आप ले सकते हैं और वो भी बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें