Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के तहत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके तहत सरकार बड़े पैमाने पर देश के गरीब नागरिकों को कवर करना चाहती है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। देश में बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से कमजोर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करते समय किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है? उसके बारे में बताने जा रहे हैं -