फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर बनवा लेंगे आयुष्मान कार्ड तो करवा पाएंगे पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें आवेदन का तरीका

Mon, 19 Feb 2024 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से क्या होता है? - फोटो : istock
Ayushman Card: कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाए जा रहे हैं और एक बड़ी संख्या में लोग भी इन योजनाओं से जुड़े हैं। फिर चाहे वो आवास योजना हो, बीमा योजना हो, पेंशन योजना हो, राशन योजना हो आदि। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज करने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि कौन लोग पात्र हैं और कैसे इस आयुष्मान योजना में आवेदन करके लाभान्वित हुआ जा सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से क्या होता है? - फोटो : Istock
लाभार्थियों को मिलता है ये लाभ
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से क्या होता है? - फोटो : istock
ये लोग कर सकते हैं आवेदन:-

आवेदन की प्रक्रिया जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जानना जरूरी है कि कौन लोग पात्र हैं जो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। पात्रता सूची के मुताबिक, वो लोग पात्र हैं...
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है...

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से क्या होता है? - फोटो : Istock
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर किसी का मकान कच्चा है
  • जो दिहाड़ी मजदूर हैं
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से क्या होता है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • जो लोग पात्र हैं, उन्हें आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है और अपने दस्तावेज देने हैं
  • आवेदनकर्ता के दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और साथ ही पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें