फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके करा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें इसकी खास बातें

Mon, 31 Oct 2022 10:25 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐैसे में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण हर साल कई लोगों की जान चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के साथ जोड़ रही है। इस योजना के जरिए बीमारी के कारण होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने अब तक आयुष्मान भारत योजना में आवेदन नहीं किया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए। आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आवेदन से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। पात्र व्यक्ति को अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
यहां एजेंट आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करके योजना में आवेदन करेगा। आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें