Ayushman Bharat Yojana Registration Process and Eligibility: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। आज भी देश के भीतर बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कई लोगों की जानें जा रही हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस स्कीम के तहत लाभार्थी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वो केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन-कौन लोग प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा सकते हैं -