Ayushman Bharat Yojana Registration Process: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। योजना के अंतर्गत लाभार्थी का एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वह केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे आप आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process
- फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process
- फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको एजेंट को अपने जरूरी दस्तावेजों को देना है।
4 of 5
Ayushman Bharat Yojana Registration Process
- फोटो : Istock
इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करके आपका आवेदन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में करेगा। रजिस्ट्रेशन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से आप केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana Registration Process
- फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।