फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी कराने जा रहा है रामायण यात्रा, जानें किराये से लेकर टूर से जुड़ी जरूरी जानकारी

Sun, 11 Sep 2022 03:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Ramayan Yatra 2022: आईआरसीटीसी आपके लिए रामायण यात्रा का खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भगवान राम से जुड़े पवित्र धार्मिक स्थलों पर घुमाया जाएगा। रामायण का भारत के पौराणिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष महत्व है। वनवास से लेकर रावण वध तक भगवान राम के सफर का खूबसूरत वर्णन इसमें मिलता है। ऐसे में अगर आप भी रामायण से जुड़े इन धार्मिक स्थलों पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस रामायण यात्रा को मिस नहीं करना चाहिए। इसमें आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं रोड ट्रैवल के लिए आपको बस की सुविधा मिलेगी। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के रामायण यात्रा के टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, चित्रकूट, हम्पी, जनकपुर, नंदीग्राम, नासिक, प्रयागराज, रामेश्वरम, सीतामढ़ी, वाराणसी आदि कई जगहों पर घुमाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस पैकेज के अंतर्गत आपको 17 रात और 18 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज की शुरुआत 18 नवंबर, 2022 को दिल्ली से हो रही है। इसमें आपको 3rd AC में यात्रा करने का मौका मिलेगा।

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्थी की जाएगी। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 68,980 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 59,980 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 53,985 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें