Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो सरकार एक खास तरह के प्रपोजल पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना की पांच लाख रुपये की बीमा राशि को बढ़ाकर दस लाख रुपये किए जा सकते हैं। इसको लेकर फैसला 1 फरवरी को बजट पेश करते समय किया जा सकता है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या भी दोगुना करने पर विचार कर रहा है। इसमें अगले तीन सालों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी, कंस्ट्रक्शन वर्कर, नॉन-कॉल माइन वर्कर्स और आशा वर्कर्स को भी शामिल किया जा सकता है।