Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: आज के समय में हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां मौजूद हैं जो पलक झपकते ही हमें अपना शिकार बना सकती हैं। वहीं, अगर एक बार किसी बीमारी की चपेट में आ गए तो फिर हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और कई मामलों में तो भर्ती तक होना पड़ सकता है। पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए अस्पताल का भारी भरकम खर्च उठाना बेहद ही मुश्किल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी ये कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता जाननी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...