फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान योजना कैसे उठा सकते हैं लाभ? एक साल में कितने रुपये तक का करा सकते हैं इलाज

Sat, 01 Jun 2024 08:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान योजना कैसे उठा सकते हैं लाभ? एक साल में कितने रुपये तक का करा सकते हैं इलाज - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करती है। आज के दौर में किसी भी बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो चुका है। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद के लिए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा मिलती है। आज हम आपको इस खबर में बताते हैं कि किस तरह योजना का लाभ लिया जा सकता है। एक साल में एक व्यक्ति कितने रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकता है। 

योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को दिखाकर लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर के 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान योजना कैसे उठा सकते हैं लाभ? एक साल में कितने रुपये तक का करा सकते हैं इलाज - फोटो : Istock
आयुष्मान गोल्डन कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है। इस कार्ड से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा दी जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान योजना कैसे उठा सकते हैं लाभ? एक साल में कितने रुपये तक का करा सकते हैं इलाज - फोटो : Istock
कैसे उठा सकते हैं आयुष्मान योजना का लाभ?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें। इसके बाद आप अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाएगा और आपकी पात्रता भी चेक की जाएगी। अब जब जांच सही पाई जाती है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप योजना से मुफ्त इलाज का फायदा उठा सकते हैं।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ

4 of 5
आयुष्मान योजना कैसे उठा सकते हैं लाभ? एक साल में कितने रुपये तक का करा सकते हैं इलाज - फोटो : Istock
किन लोगों को मिलता है लाभ

बेहद कम आय वाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलता है। इसके साथ ही गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को इसका फायदा दिया जाता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को मिलता है, जिनका घर कच्ची दीवार और कच्ची छत वाला है। इसके अलावा आदिवासी एससी/एसटी, भूमिहीन परिवार, दिहाड़ी मजदूर या ऐसा परिवार जिसमें दिव्यांग सदस्य है। जिन परिवार में शारीरिक रूप से सक्षम कोई वयस्क सदस्य नहीं है, उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलता है। 


AC Scams: एसी की सर्विसिंग के नाम पर कहीं आप भी न हो जाएं इन स्कैम्स के शिकार, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान योजना कैसे उठा सकते हैं लाभ? एक साल में कितने रुपये तक का करा सकते हैं इलाज - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी 5 लाख तक के फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना के तहत किसी योजनाबद्ध सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में आप मुफ्त इलाज करा सकते हैं। एक साल में कोई भी आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें