भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। किसी गंभीर बीमारी होने पर आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी के लिए यह स्वास्थ्य बीमा कवर एक बड़ा सहारा होता है।
कई बार देखने को मिलता है कि किसी गंभीर बीमारी होने पर लोग पैसों की कमी होने के कारण अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। आयुष्मान भारत योजना देश की इसी समस्या का समाधान है। देश में लाखों लोग इस योजना के साथ जुड़ रहे हैं।