Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में गरीब लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत खासतौर पर इन्हीं लोगों को ध्यान में रखकर की गई है। इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -