फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे लगाएं मिनटों में पता

Thu, 04 Aug 2022 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है कौन नहीं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार द्वारा गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी जरूरतें चलाई जाती हैं। वहीं, इनमें समय-समय पर कई तरह के बदलाव भी किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत पात्र लोग मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं। इसमें 5 लाख तक का इलाज फ्री में करवाया जा सकता है। कोरोना समेत कई तरह की अन्य बीमारियां इसमें कवर हैं, जिसके कारण आम लोगों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्या आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके जरिए आप अपना मुफ्त में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है कौन नहीं? - फोटो : istock
ऐसे लगा सकते हैं पता, कार्ड बन पाएगा या नहीं

स्टेप 1
  • अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पीएम जन आयोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है कौन नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने का विकल्प दिखेगा, जिस पर जाकर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।

4 of 6
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है कौन नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आगे बढ़कर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करना है। फिर ओटीपी भरने के लिए 'गेट ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

5 of 6
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है कौन नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको भरना है। फिर आपको अपना प्रांत चुनना है और जिले पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है कौन नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 5
  • इसके बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम समेत बाकी अन्य जानकारियां यहां पर दर्ज करनी है। इन्हें भरकर आप इसे बारे में जान सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें