फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन है पात्र, क्या चाहिए दस्तावेज और क्या मिलता है लाभ? यहां जानें

Tue, 30 Jul 2024 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: हम जब भी किसी सरकारी योजना की बात करते हैं तो नजर आता है कि एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इन सरकारी योजनाओं से जुड़ना तो चाहते हैं पर उन्हें योजना के बारे में जानकारी नहीं होती है। अब जैसे आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। केंद्र सरकार की ये योजना है और मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले यहां आप जान सकते हैं कि ये योजना क्या है, कौन इसके लिए पात्र है और इस योजना के अंतर्गत लाभ क्या मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता। - फोटो : istock
योजना की पात्रता क्या है?
  • अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि आप पात्र हैं या नहीं। पात्रता सूची के मुताबिक, जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है और जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि। ये सभी लोग पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता। - फोटो : istock
कौन लोग हैं अपात्र?
  • योजना के अंतर्गत जो लोग अपात्र हैं उनमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो टैक्स भरते हैं
  • पीएफ के सदस्य अपात्र हैं
  • ईएसआईसी का लाभ लेने वाले भी अपात्र माने जाते हैं
  • सरकारी नौकरी करने वाले भी अपात्र हैं
  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तब भी आप अपात्र हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता। - फोटो : istock
कौन से दस्तावेज है जरूरी?

आप अगर पात्र हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज हैं तभी आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा। आपको इसके लिए...
  • आधार कार्ड चाहिए
  • आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र चाहिए
  • राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर भी चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता। - फोटो : istock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलता है?
  • जब आप योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है
  • सबसे खास बात ये कि आपको हर साल 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें