Ayushman Bharat Yojana: हम जब भी किसी सरकारी योजना की बात करते हैं तो नजर आता है कि एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इन सरकारी योजनाओं से जुड़ना तो चाहते हैं पर उन्हें योजना के बारे में जानकारी नहीं होती है। अब जैसे आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। केंद्र सरकार की ये योजना है और मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले यहां आप जान सकते हैं कि ये योजना क्या है, कौन इसके लिए पात्र है और इस योजना के अंतर्गत लाभ क्या मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...