Ayushman Card: राज्य सरकारों से अलग केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है। इनमें कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल होती हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग को दिया जाता है। जहां एक तरफ हर साल कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई पुरानी योजनाओं में बदलाव भी किए जाते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' रखा गया है, क्योंकि अब केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी इसमें सहयोग करने जा रही हैं। नाम के अलावा भी इस योजना में कई अन्य लाभ जोड़े गए हैं और अब कुछ अलग वर्ग को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि अब किन लोगों को भी इस आयुष्मान योजना का लाभ मिल पाएगा। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...