Ayushman Card Yojana: देश में कई ऐसी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे काफी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों तक लगभग हर एक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन्हीं में से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...