PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए इन योजनाओं को चलाया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। जरूरतमंद किसानों के लिए इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस पैसे को सीधा किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक 11 किस्त सरकार की तरफ से दी जा चुकी है, और सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन यहां पर सवाल ये है कि क्या सभी किसानों को किस्त के पैसे मिल पाएंगे या नहीं? तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन किसानों के 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...