आज के समय में लगभग हर कोई सुविधा चाहता है। हर किसी की इच्छा होती है कि उसे किसी तरह की दिक्कत न हो आदि। जैसे- अगर जब भी एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करने की बात आती है, तो लोग अपने वाहन से जाना ज्यादा पसंद करते हैं। कम दूरी के लिए बाइक और स्कूटी, तो ज्यादा दूरी के लिए लोग कार का इस्तेमाल करते हैं। इनमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जिसकी वजह से सफर और शानदार हो जाता है। लेकिन अगर आप गाड़ी चलाते हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावेज अपने पास रखने होते हैं और पूरे करके रखने होते हैं यानी इनमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जैसे- गाड़ी का इंश्योरेंस। चालान से बचने के लिए और कभी अगर गाड़ी को नुकसान पहुंचता है तो उसमें बिना अतिरिक्त पैसे खर्च किए काम कराने के लिए इंश्योरेंस करवाया जाता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि बेहद ही कम लोग ये बात जानते हैं कि इंश्योरेंस लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना आपका बाद में दोगुना खर्च हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप दो पहिया या चार पहिया वाहन का इंश्योरेंस करवा रहे हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...