Indian Railways Rules: जब भी बात छोटे या बड़े सफर की होती है, तो ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेन से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे- आरामदायक सीट, एसी की सुविधा, खानपान की व्यवस्था और ट्रेन में शौचालय का होना आदि। बस आपको टिकट लेना होता है और फिर आप निकल सकते हैं अपने सफर पर, लेकिन अगर आप भारतीय ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो आपको बतौर यात्री कुछ नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही कई मामलों में आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इन गलतियों के बारे में जान लें, जिन्हें आपको ट्रेन में नहीं करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...