अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वे विकलांग हो जाते हैं। इस घटना के बाद परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। विकालांग होने के बाद व्यक्ति के पास कमाई के जरिए काफी सीमित हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। यह एक दुर्घटना बीमा योजना है। इस स्कीम में आप सालाना 20 रुपये का प्रीमियम देकर 2 लाख रुपये के बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम में नामांकित होने के लिए हर महीने 2 रुपये से भी कम कीमत की बचत करनी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -