काम की बात: वर्तमान समय में हर कोई एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करता है। पैसे निकालने से लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तक के लिए लोग एटीएम का इस्तेमाल करते हैं। करीब हर इसकी जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार लोगों का कार्ड ब्लॉक हो जाता है या एक्सपायर हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं बनवाते हैं। कई लोग दूसरे माध्यम से काम चलाते हैं और सोचते हैं कि काम हो जा रहा है, तो एटीएम की क्या जरूरत है। लेकिन इसके कारण आपके दूसरे काम रुक सकते हैं।
...तो लग सकती है पेनल्टी
अगर आपने अपने एटीएम कार्ड से ऑटो-डेबिट सेट किया है। जैसे कि EMI, क्रेडिट कार्ड बिल या लोन की किस्त, तो कार्ड ब्लॉक होने पर यह पेमेंट पूरे नहीं हो पाते। बैंक आपके अकाउंट से पैसा काट ही नहीं पाता है और जब पेमेंट वक्त पर नहीं होगा, तो पेनल्टी और लेट फीस लग सकती है।