फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना में किसे मिलती है 5000 रुपये पेंशन और किसे नहीं? यहां करें चेक

Sat, 19 Sep 2026 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अटल पेंशन योजना के लिए पात्र व्यक्ति 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की गारंटीड न्यूनतम पेंशन पा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कौन से इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र नहीं है?
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Amar Ujala AI
अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत बुजुर्गों के लिए नियमित पेंशन की व्यवस्था को मजबूत करने का उद्देश्य है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं।

दरअसल, इस योजना के लिए पात्र व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये या 5000 रुपये की न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन का विकल्प चुन सकता है। पर क्या आप जानते हैं इस योजना के लिए कौन पात्र हैं और कौन नहीं? चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
कौन अटल पेंशन योजना से जुड़ सकता है?
  • आवेदनकर्ता का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
  • अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • इसके अलावा उसके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
  • सबसे महत्वपूर्ण नियम इनकम टैक्स से जुड़ा है
  • 1 अक्तूबर 2022 से जो व्यक्ति इनकम टैक्स देता है या उस तारीख तक इनकम टैक्स पेयर रह चुका है, वो इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाता
  • इसलिए अगर आप इस कैटेगरी में आते हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें योजना में आवेदन?
  • इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलें
  • फिर वे आपको योजना की, प्रीमियम और पेंशन प्लान की जानकारी देता है
  • इसके बाद आपकी केवाईसी होती है और बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • अब जो प्लान आप चुनते हैं उसका प्रीमियम हर महीने आपके बैंक से कट जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock
कितना करना होगा अटल पेंशन योजना में निवेश?
  • अगर आपको 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चाहिए और आपकी उम्र 18 साल है, तो आपका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होगा
  • जबकि, इसी पेंशन प्लान को लेने के लिए 30 साल के व्यक्ति का हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये होगा
  • यानी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से प्रीमियम तय होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें