गर्मी के मौसम में एसी घर को ठंडा रखने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में से एक है। लेकिन कई बार एसी चलाते ही इनडोर यूनिट से पानी टपकने लगता है। पानी कमरे की दीवार, फर्श या फर्नीचर तक पहुंच जाए तो परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में बहुत से लोग मान लेते हैं कि एसी की गैस खत्म हो रही है या कम हो गई है। हालांकि, सिर्फ पानी टपकने से गैस की कमी तय नहीं की जा सकती। इसके पीछे कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं।