फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात बचत की: अटल पेंशन योजना में क्या आपको भी मिल सकती है पेंशन? आवेदन से पहले यहां जानें

Tue, 29 Sep 2026 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अटल पेंशन योजना में पात्र लोगों को 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala AI
अगर आप अपने बुढ़ापे के लिए नियमित पेंशन की व्यवस्था करना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। यह भारत सरकार की पेंशन योजना है, जिसे पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जाता है।

इस योजना में 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद ग्राहक को उसके चुने हुए पेंशन विकल्प के अनुसार हर महीने न्यूनतम 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये की गारंटीड न्यूनतम पेंशन मिलती है। पर क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं, क्योंकि इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को मिलता है। तो चलिए जानते हैं कौन अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है?
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • योजना में शामिल होने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए बचत बैंक खाता या डाकघर बचत बैंक खाता होना जरूरी है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • 1 अक्तूबर 2022 से इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति अटल पेंशन योजना में नया खाता नहीं खोल सकते। हालांकि, जो व्यक्ति 30 सितंबर 2022 तक योजना में शामिल हो चुके थे, उनके लिए अलग नियम लागू हैं
  • इस योजना में आपको पेंशन प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से आवेदन करना होता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कितना निवेश करना होता है?
  • आपको इस योजना में अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है
  • जैसे- 5000 रुपये वाली पेंशन के लिए अगर 18 साल की उम्र का व्यक्ति योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होता है
  • जबकि, इसी पेंशन प्लान के लिए 30 साल के व्यक्ति का हर महीने का प्रीमिमय 577 रुपये होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़े अटल पेंशन योजना से?
  • अगर आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने बैंक या डाकघर से संपर्क कर सकते हैं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर पेंशन प्लान चुने और फिर आपके बैंक खाते को योजना से जोड़ दिया जाता है
  • इसके बाद आपका नाम योजना से जुड़ जाता है और आपका प्रीमियम हर महीने आपके बैंक खाते से कट जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें