फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: 210 रुपये के निवेश पर मिलती है जीवन भर 5 हजार की पेंशन, आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Tue, 30 Aug 2022 09:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : अमर उजाला
Atal Pension Yojana: अपने भविष्य को आर्थिक रूप से हर कोई सुरक्षित करना चाहता है। ऐसे में कई लोग काफी पहले से निवेश करने लगते हैं। बीते सालों में लोगों के बीच म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक मार्केट में निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। हालांकि, निवेश का ये क्षेत्र बाजार जोखिमों से काफी भरा है। ऐसे में अगर आप किसी सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक शानदार स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अटल पेंशन योजना को भारत सरकार ने साल 2015 में शुरू किया था। इस स्कीम में आप बेहद कम पैसों का निवेश करके 60 की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी भारत सरकार की इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
अटल पेंशन योजना में केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम में केवल 18 से 40 वर्ष के बीच के नागरिक ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थाई पता का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर रजिस्ट्रेशन के समय आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : i stock
अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है और आप इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको अटल पेंशन योजना में हर महीने 210 रुपये का निवेश करना है। वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद निवेशकर्ता को हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : iStock
अटल पेंशन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.htm पर विजिट करके इस स्कीम में आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें