फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: जान लेंगे योजना के बारे में तो आप भी उठा सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन का लाभ, जानें कैसे

Fri, 04 Aug 2023 09:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : iStock
Atal Pension Yojana: आज के समय में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास इतने पैसे जरूर हो जिससे उसे बुढ़ापे में किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। इसलिए ही लोग अपने आज से ज्यादा कल को लेकर चिंता करते हैं और कई योजनाओं में निवेश भी करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं, जहां से बिना किसी दिक्कत के अच्छा रिटर्न मिल सके। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका कल सुरक्षित हो सके, तो आप चाहें तो अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। सरकारी होने की वजह से ये योजना पूरी तरह सुरक्षित है और अब भी इससे काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप चाहें, तो इस योजना के बारे में विस्तार से यहां जान सकते हैं ताकि आपको निवेश करते समय कोई दिक्कत न हो। आप अगली स्लाइड्स में अटल योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Istock
अटल पेंशन योजना क्या है?
  • साल 2015 में अटल पेंशन योजना की शुरूआत हुई थी और ये एक निवेश योजना है। इस योजना के अंतर्गत आपको इसमें पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन के रूप में 5 हजार रुपये तक मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Istock
ऐसे समझिए निवेश के गणित को
  • अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो जान लें कि अगर आप इस योजना में हर महीने 210 रुपये निवेश करते हैं, तो आपको  60 साल की उम्र के बाद सालाना 60 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है यानी इस हिसाब से आप हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

4 of 6
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Istock
कौन कर सकता है योजना में आवेदन:-
  • जो भारत का नागरिक है वो आवेदन कर सकता है
  • जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जिसके बाद बैंक खाता है और वो आधार से लिंक है
  • ऐसा व्यक्ति जो पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो।
विज्ञापन

5 of 6
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Istock
ऐसे जुड़े सकते हैं योजना से:-

स्टेप 1
  • पहले इस आधिकारिक लिंक enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाएं और फिर 'एपीवाई एप्लीकेशन' पर क्लिक करके आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है और बैंक खाते की जानकारी वेरिफाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब बैंक खाता सक्रिय हो जाए और फिर प्रीमियम और नॉमिनी की जानकारी भर दें
  • आखिर में ई-साइन करें और वेरिफिकेशन के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें