Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद देश दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यह तकनीक बिजनेस, ई-कॉमर्स, इंटरनेट, सूचना तकनीक, शिक्षा, मनोरंजन से लेकर हर एक सेक्टर को क्रांतिकारी ढंग से प्रभावित कर रही है। इन दिनों चैटजीपीटी, मिड जर्नी से लेकर एडोब फायरफ्लाई आदि कई एआई टूल्स काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन एआई टूल्स के आने से उत्पादनशीलता काफी बढ़ी है। एआई आने के बाद हर एक सेक्टर में ऑटोमेशन बढ़ रहा है। गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट की मानें, तो आने वाले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के कारण 300 मिलियंस जॉब्स रिप्लेस हो जाएंगी। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एक सेक्टर ऐसा भी है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों को पीछे नहीं कर सकता है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं -