Area 51 Kya Hai: "दो संभावनाएं हैं या तो हम इस ब्रह्मांड में अकेले हैं या हम नहीं ये दोनों ही काफी डरावनी हैं।" मशहूर साइंस फिक्शन लेखक सर ऑर्थर सी क्लार्क द्वारा कही गई ये बात एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ को लेकर जेहन में कई सवाल पैदा करती है। परग्रही जीवन को लेकर पिछले लंबे समय से खोजबीन जारी है। हालांकि, उनके अस्तित्व की पहेली को लेकर अभी तक कोई हल नहीं निकला है। वहीं समय समय पर लोगों द्वारा अज्ञात उड़न तश्तरियों और एलियंस को देखने का दावा किया जाता रहा है। एलियंस की जब बात आती है। ऐसे में साल 1947 में अमेरिका के रोजवेल की घटना का जिक्र सबसे पहले किया जाता है। कई लोगों का दावा है कि इस दौरान रोजवेल में एक यूएफओ क्रैश हुआ था। इस क्रैश में एलियंस का शव भी बरामद हुआ। लोगों के मुताबिक अमेरिकी सरकार ने एलियंस के शव और क्रैश हुए मलबे को किसी खास जगह पर छिपा दिया। कई लोगों का मानना है ये खास जगह कोई और नहीं बल्कि अमेरिका के नेवादा में स्थित एरिया 51 है।
विज्ञापन
2 of 6
अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट
- फोटो : iStock
लोगों के मुताबिक इस खास जगह पर अमेरिकी सरकार एलियंस टेक्नोलॉजी की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रही है। एरिया 51 अमेरिकी सेना की फैसिलिटी है, जो आपको रेगिस्तान के बीचों बीच मिलेगी। यह जगह किसी भी शहर से मीलों दूर है।
विज्ञापन
3 of 6
अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट
- फोटो : Twitter: @rubenhofs
यहां पर आना ही सबसे बड़ी चुनौती है। किसी बाहरी शख्स का इस जगह पर आना बिल्कुल प्रतिबंध है। अगर कोई बाहरी शख्स एरिया 51 के आसपास भी दिखता है। ऐसे में उस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
4 of 6
Aliens News
- फोटो : iStock
कुछ सालों पहले मशहूर पॉडकास्टर जो रोगन के शो में बॉब लजार ने एरिया 51 को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया था। बॉब लजार ने बतया कि उन्होंने एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी पर रिसर्च किया। वे एरिया 51 में एलियंस टेक्नोलॉजी की कैसे रिवर्स इंजीनियरिंग की जा सकती है इस पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Area 51 In Hindi
- फोटो : Istock
वहीं आधिकारिक तौर पर एरिया 51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में बताया गया है। एरिया 51 का पूरा क्षेत्र काफी वीरान और रहस्यमयी है। हालांकि, पहले ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। 1955 से पहले यहां पर लोग रहा करते थे लेकिन उसके बाद अमेरिकी सरकार ने अपने विशिष्ट प्रयोगों के लिए इस जगह को पूरी तरह खाली करवा दिया।
वहीं यूट्यूब और इंटरनेट पर आपको एरिया 51 से जुड़े कई ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे, जिसमें अजीबोगरीब शख्स दिख रहे हैं। हालांकि, इन वीडियोज में कितना हकीकत है और कितना फसाना इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता।