AQI Delhi: दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के 24 घंटों के औसत प्रदूषण की बात करें तो उसे 359 के करीब रिकॉर्ड किया गया। यही नहीं कई जगहों पर पीएम 2.5 के स्तर में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आज सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली के पटपड़गंज, अशोक विहार, नेहरू नगर और ओखला में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 350 से 400 के बीच रहा। यह काफी खतरनाक है।
प्रदूषण का स्तर बढ़ने से इसका बुरा असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कई लोगों को श्वास संबंधी दिक्कतें भी आ रही हैं। प्रदूषण का यह स्तर हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप अपने आप को प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव से सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं -