फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April Bank Holidays: अप्रैल महीने में कुल 15 दिन रहेंगे बैंक बंद, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

Sat, 01 Apr 2023 02:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
April Bank Holiday List 2023 - फोटो : अमर उजाला
April bank holiday 2023: हर महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी करता है। इसी कड़ी में उसने अप्रैल महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। अप्रैल महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले महीने में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। अगर आपके पास बैंकों से जुड़ा कुछ जरूरी काम है। ऐसे में आपको उस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर आप अप्रैल महीने में अपने बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम कराने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अप्रैल महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार निजी और सरकारी बैंक अप्रैल महीने में कुल 15 दिन बंद रहेंगे। गौरतलब बात है कि 15 दिनों की छुट्टियों में कुछ स्थानीय अवकाश हैं, बल्कि कुछ दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। आइए देखते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
April Bank Holiday List 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

April Bank Holiday List 2023

  • 1 अप्रैल 2023 - सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण कुछ राज्यों को छोड़कर बैंक बंद रहेंगे 
  • 2 अप्रैल: रविवार
  • 4 अप्रैल 2023 - महावीर जयंती 
  • 5 अप्रैल 2023 - बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस
विज्ञापन

3 of 5
April Bank Holiday List 2023 - फोटो : Istock
  • 7 अप्रैल 2023 - गुड फ्राइडे 
  • 8 अप्रैल - दूसरा शनिवार 
  • 9 अप्रैल - रविवार 
  • 14 अप्रैल 2023 - डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/ बोहाग बिहू/चेराओबा/बैसाखी/बैसाखी/बीजू महोत्सव/बिस्सू महोत्सव 
  • 15 अप्रैल 2023 - विशु/बंगाली नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस

4 of 5
April Bank Holiday List 2023 - फोटो : Istock
  • 16 अप्रैल - रविवार 
  • 18 अप्रैल 2023 - शब-ए-कद्र 
  • 21 अप्रैल 2023 - ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमत-उल-विदा
  • 22 अप्रैल 2023 - रमजान ईद (ईद-उल-फितर), दूसरा शनिवार
  • 23 अप्रैल - रविवार 
  • 30 अप्रैल - रविवार 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
April Bank Holiday List 2023 - फोटो : Istock
अगर आप अप्रैल महीने में अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम को कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अप्रैल महीने में बैकों की इन छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Rules Change: पेट्रोल डीजल के दामों से लेकर LPG गैस सिलेंडर की कीमत तक, 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं ये नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें