App Loan Alert: घर चलाने से लेकर अपनी जरूरतों को पूरा करने तक के लिए पैसों की जरूरत तो पड़ती ही है। यही नहीं, कई मौके ऐसे भी आते हैं जब लोगों को ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में खुद के पास पैसे न होने के कारण कई लोग लोन लेते हैं। वैसे तो बैंक कुछ शर्तों पर लोगों को लोन दे देता है, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनके दस्तावेज पूरे न होने के कारण या अन्य वजहों से भी उन्हें बैंक की तरफ से लोन नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोग लोन देने वाली एप की तरफ जाते हैं, जो लोगों को आसानी से लोन देने का दावा करती हैं। पर इन सबके बीच अगर आप किसी एप से लोन ले रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं और आगे चलकर आप काफी दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...