फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF KYC: पीएफ खाताधारक घर बैठे ऐसे कर सकते हैं केवाईसी, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Sat, 29 Apr 2023 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ अकाउट की ऑनलाइन केवाईसी कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
PF KYC Process: अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। पर ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा नजर आती है जो लोग नौकरी करते हैं। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें सैलरी के अलावा कई अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलती है। जैसे- पीएफ खाते की। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नौकरी पेशा लोगों के पीएफ खाते खोलता है और इस खाते में कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वहीं, इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। ऐसे में आप इस पैसे को अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी के बीच में या नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं। पर इसके लिए जरूरी है कि आपके पीएफ खाते में केवाईसी हो रखी हो। अगर ये नहीं हुई है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ अकाउट की ऑनलाइन केवाईसी कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
केवाईसी अपडेट करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं और आपने अब तक केवाईसी अपडेट नहीं की है, तो आप इसे कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ अकाउट की ऑनलाइन केवाईसी कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • जैसे ही आप पोर्टल पर लॉगिन कर लेंगे, तो फिर आपको मैनेज वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आपको केवाईसी का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसे भर दें

4 of 5
पीएफ अकाउट की ऑनलाइन केवाईसी कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इस फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और पैन नंबर जैसी चीजें भरनी हैं
  • फिर आपको देखना है कि आपको क्या अपडेट करना है
  • जो अपडेट करना है उसके आगे टिक लगाएं, जैसे- आधार कार्ड करना है तो उसके आगे टिक लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ अकाउट की ऑनलाइन केवाईसी कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको पेंडिंग केवाईसी वाले सेक्शन में जाना है और सेव वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपका केवाईसी का स्टेटस पेंडिंग आएगा
  • फिर जब संबंधित विभाग के डाटा से ईपीएफओ इसे वेरिफाई कर देगा, तो आपकी केवाईसी पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें