फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: सावधान! इस तरह के एप को भूलकर भी मोबाइल में न करें इंस्टॉल, पलक झपकते ही बैंक खाता हो सकता है खाली

Fri, 05 Aug 2022 03:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
APP Fraud Safety Tips: कौन सी एप फेक हो सकती हैं - फोटो : Amar Ujala
Fraud Safety Tips: आप अपनी जरूरत के लिए आज के समय में मोबाइल फोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। यही नहीं, लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास आपको आसानी से मोबाइल मिल जाएगा और वो भी स्मार्टफोन। दरअसल, मोबाइल के कारण कई काम घर बैठे और बेहद जल्दी हो जाते हैं, किसी से मिनटों में कहीं से भी बात हो जाती है आदि। बस आपके स्मार्टफोन में सिम कार्ड, इंटरनेट और कुछ एप होनी चाहिए। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपको मोबाइल में किस तरह की एप को भूलकर भी इंस्टॉल नहीं करना है, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप जालसाजों के जरिए ठगे जा सकते हैं। ये एप देखने में बिल्कुल असली की तरह दिखते हैं, लेकिन आप कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके इन्हें पहचान सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये एप कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
APP Fraud Safety Tips: कौन सी एप फेक हो सकती हैं - फोटो : istock
एंटी वायरस मुफ्त वाले
  • कई लोग अपने मोबाइल में फ्री के चक्कर में एंटी वायरस की कोई एप इंस्टॉल कर लेते हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि ये एप आपकी जानकारी चुराने के अलावा मोबाइल को तक नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
APP Fraud Safety Tips: कौन सी एप फेक हो सकती हैं - फोटो : istock
कीबोर्ड वाली एप
  • मोबाइल में पहले से कीबोर्ड आता है, लेकिन नए राइटिंग स्टाइल और इमोजी के कारण लोग अलग से कीबोर्ड एप को मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये एप आपकी आईडी के पासवर्ड चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। इसमें नेट बैंकिंग से लेकर कई अन्य अकाउंट के पासवर्ड हो सकते हैं।

4 of 5
APP Fraud Safety Tips: कौन सी एप फेक हो सकती हैं - फोटो : istock
फ्लैश लाइट एप
  • भले ही आजकल मोबाइल में पहले से ही फ्लैश लाइट और टॉर्च की सुविधा होती है। लेकिन अलग-अलग तरह की लाइट और नए फीचर के कारण कुछ लोग अलग से फ्लैश लाइट वाली एप को मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये एप आपका गोपनीय डाटा चुराने का काम करती है। इससे आप ठगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
APP Fraud Safety Tips: कौन सी एप फेक हो सकती हैं - फोटो : istock
क्लीनिंग एप
  • मोबाइल के कैशे और जंक फाइल को समय-समय पर क्लियर करते रहना चाहिए, ताकी इसकी स्पीड पर कोई असर न पड़े। लेकिन कई लोग इसके लिए भी एप डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये एप आपसे परमिशन लेकर आपकी गोपनीय जानकारी चुराने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें