App Fraud Alert: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन के आ जाने से ज्यादातर कामों को करना आसान हो गया है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। अब देखिए खरीदारी करनी हो, बिजली या पानी का बिल भरना हो, कोई फॉर्म भरना हो, किसी से कॉल पर बात करनी हो, किसी को पैसे भेजने हो आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी एक क्लिक में मोबाइल की मदद से हो जाते हैं, लेकिन इस बाते से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि मोबाइल फोन के जरिए ही जालसाज लोगों को चपत लगाने का भी काम करते हैं। जैसे- एप के जरिए क्योंकि हर किसी के मोबाइल में आपको ढेर सारी एप अलग-अलग कामों के लिए मिल जाएगी। ऐसे में कुछ एप ऐसी होती हैं जो नकली होती हैं और इनके जरिए जालसाज आपका बैंक खाता खाली तक कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं उन एप के बारे में, जिनको आपको अपने मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करना चाहिए और अगर आपके पास ये पहले से हैं तो इन्हें अनइंस्टॉल कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...