Alert Debit Credit Card: ज्यादातर लोग अपनी कमाई को अपने बैंक खाते में रखते हैं। जहां एक तरफ कई लोग बचत करने के लिए भी बैंक खाते में ही पैसे रखते हैं, तो दूसरी तरफ कई लोग अपनी जरूरतों के लिए खाते से पैसे निकालते रहते हैं। हालांकि, अब इसके लिए पहले की तरह बैंक नहीं जाना पड़ता, क्योंकि आजकल तो पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड ही काफी है, जिसकी मदद से लोग एटीएम से जब चाहें तब पैसे निकाल लेते हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बड़ी संख्या में लोग करते हैं। इन सबके बीच कई मामले ऐसे सामने आते हैं जिनमें लोगों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाते हैं, जिसके कारण कई लोगों के मेहनत की कमाई निकल जाती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि नुकसान को कम करने के लिए डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी होते ही सबसे पहले कुछ काम कर लेने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...