फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fiber Broadband Plans: ये हैं 500 रुपए से भी कम में मिलने वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट

Wed, 23 Feb 2022 04:21 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
500 रुपए से भी कम में मिलने वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान - फोटो : istock
देश में कई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर लोगों को बड़ी बैंडविड्थ के साथ टॉप स्पीड प्लान्स ऑफर कर रहे हैं। आमतौर पर ये पावर यूजर्स, गेमर्स और हाई स्पीड की जरूरतों को पूरा करते हैं। इनके लिए लोगों को अक्सर बेहद ऊंची कीमतें चुकानी पड़ती हैं। साथ ही ये नए यूजर्स के बजट से बाहर पड़ते हैं। यदि किसी को केवल एक बेसिक एंट्री लेवल के प्लान की जरूरत है, तो ये प्लान्स काफी भारी पड़ते हैं। अगर आप भी किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे बजट प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ज्यादातर की लागत हर महीने करीब 500 रुपए तक होगी। ध्यान रहे इन कीमतों में जीएसटी या कोई दूसरा टैक्स शामिल नहीं है। अगर आपको इनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो परेशान न हों, ये खबर आपको एक सही प्लान चुनने में जरूर मदद करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
500 रुपए से भी कम में मिलने वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान - फोटो : i stock
रिलायंस जियो
  • बात करें रिलायंस जियो की तो इसका जियो फाइबर ब्रॉडबैंड देशभर में कनेक्टिविटी के साथ काफी बढ़ता जा रहा है। इसकी सर्विस में 399 रुपए का एक मंथली प्लान है, जिसमें 3300GB या 3.3TB की एफयूपी लिमिट और 30Mbps की स्पीड मिलती है। वहीं ये लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
500 रुपए से भी कम में मिलने वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान - फोटो : istock
एयरटेल 
एयरटेल अपने यूजर्स को एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन के लिए कई प्लान ऑफर करता है। जिसमें अगर ‘बेसिक’ पैक यूजर्स की बात की जाए, तो इसमें मंथली 499 रुपए में 40 Mbps की स्पीड मिलती है। साथ ही 3300GB की एफयूपी लिमिट के साथ ये कुछ एयरटेल थैंक्स एप बेनिफिट भी देता है।

4 of 5
500 रुपए से भी कम में मिलने वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान - फोटो : BSNL
बीएसएनएल 
बात की जाए बीएसएनएल की तो अपनी फाइबर बेसिक सर्विस के लिए बीएसएनएल मंथली 449 रुपए का एंट्री लेवल प्लान ऑफर करता है। ये 3300GB या 3.3TB की एफयूपी लिमिट के साथ 30Mbps पर वेब ब्राउज करने देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
500 रुपए से भी कम में मिलने वाले फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान - फोटो : istock
टाटा प्ले 
टाटा स्काई जो हाल ही में बदलकर टाटा प्ले बन गया है, ये भी मंथली 850 रुपए पर 50 एमबीपीएस स्पीड प्लान देता है, लेकिन अगर यूजर अधिक महीनों तक जाते हैं तो इसे मंथली 500 रुपए से कम कीमत में ला सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें