फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel: एयरटेल का यह प्लान है शानदार, हर महीने 150 रुपये के खर्चे पर उठा सकेंगे सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

Wed, 17 May 2023 10:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : Airtel
Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। देशभर में करोड़ों टेलीकॉम यूजर्स की संख्या को देखते हुए कंपनी समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करती रहती है। देश में ऐसे टेलीकॉम उपयोगकर्ताओं की संख्या काफी अधिक है, जो ज्यादा मात्र में इंटनेट का उपयोग सिम कार्ड के जरिए नहीं करते हैं। इन लोगों का ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग वाईफाई राउटर से हो जाता है। ऐसे में मोबाइल में लंबी वैलिडिटी के लिए ये लोग ऐसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश करते हैं, जिनमें इन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स मिल सके। अगर आप भी किसी ऐसे ही प्लान की तलाश में हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एयरटेल के एक बेहद ही खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1799 रुपये है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। ऐसे में हर महीने आपका करीब 150 रुपये का खर्चा इस प्लान में आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock
एयरटेल के इस प्लान को स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिल रहा है। इसके अलावा प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप इंटरनेट का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 

Sukanya Samriddhi Yojana: 100 रुपये की बचत करके संवारे बिटिया का भविष्य, 21 की उम्र में मिलेंगे पूरे 15 लाख

4 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock
इस प्लान में आपको कुल 24GB इंटरनेट डाटा मिल रहा है। 24GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी भी कुल 365 दिनों के लिए है। इंटरनेट डाटा ओवर होने के बाद आप डाटा एड ऑन प्लान अपने फोन में रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : iStock
प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए कुल 3600 SMS की सुविधा मिल रही है। वहीं एडिशनल बेनिफिट में आपको विंक म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें