फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane: क्या होती है हवाई जहाज के टायर की क्वालिटी? क्या एक टायर पर कर सकता है लैंड? यहां जानें हर सवाल का जवाब

Sat, 13 Sep 2025 11:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hawai Jahaj Ke Tyre Mein Kaun Si Gas Bhari Jati Hai: क्या हवाई जहाज एक टायर पर भी लैंड कर सकता है? क्योंकि हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया। चलिए प्लेन के टायर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या प्लेन एक टायर पर लैंड कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Airplane Tyre Quality Check: बीती शुक्रवार की दोपहर को 2 बजकर 39 मिनट पर कांडला एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से स्पाइसजेट के बॉम्बार्डियर DHC8-400 विमान की उड़ान संख्या SG-2906 ने उड़ान भरी। फिर टेक ऑफ के तुरंत बाद ही टावर कंट्रोलर ने विमान से एक काले रंग की बड़ी से चीज रनवे पर गिरती हुई देखी। इसके बाद इंस्पेक्शन टीम रनवे पर गई तो उसने देखा कि वो विमान का पहिया था।

इसके बाद फिर 3 बजकर 51 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस विमान ने इमरजेंसी लैंडिग की। प्रशासन ने सावधानी के तौर पर इसे फुल इमरजेंसी लैंडिंग घोषित किया था, लेकिन रनवे नंबर 27 पर स्पाइसजेट के इस विमान की सुरक्षित लैंडिग हो गई। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या विमान एक टायर पर भी लैंड कर सकता है या नहीं? तो चलिए जानते हैं हवाई जहाज के टायर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें...
विज्ञापन

2 of 5
क्या प्लेन एक टायर पर लैंड कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
अब जानते हैं क्या एक टायर पर विमान लैंड कर सकता है?
  • विमान को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि अगर एक या दो टायर फट जाएं या निकल भी जाएं, तो भी विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर सके। हालांकि, अगर एक टायर फट जाए या निकल जाए, तो बाकी टायर विमान का वजन संभाल सकते हैं। लैंडिंग थोड़ी रफ होगी, लेकिन वो सुरक्षित हो सकती है। जैसे, स्पाइसजेट बॉम्बार्डियर DHC8-400 विमान की हुई।
विज्ञापन

3 of 5
क्या प्लेन एक टायर पर लैंड कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
टायर किस चीज के बने होते हैं?
  • प्लेन के टायर काफी मजबूत होते हैं क्योंकि ये सिंथेटिक रबर कंपाउंड्स के खास मिश्रण से बने होते हैं। इनमें एल्युमिनियम, स्टील और नायलॉन समेत कई अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो हवाई जहाज के टायरों को असाधारण मजबूती देने का काम करते हैं। विमान के एक टायर का वनज 110-120 किलो तक होता है। हवाई जहाज के टायर 900 पाउंड प्रति वर्ग इंच तक के दबाव को भी आसानी से सहन कर सकते हैं।

4 of 5
क्या प्लेन एक टायर पर लैंड कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नाइट्रोजन गैस भरते हैं
  • नाइट्रोजन गैस एक अक्रिय गैस होती है यानी गैर-ज्वलनशीन। इससे होता ये है कि टायरों में घर्षण से आग लगने की संभावना नहीं रहती, क्योंकि जब विमान रनवे पर उतरता है तो इससे काफी घर्षण पैदा होता है। नाइट्रोजन गैस भरने से टायर गर्म होकर फटते भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या प्लेन एक टायर पर लैंड कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कितने समय तक चल सकता है एक टायर?
  • हवाई जहाज के एक टायर को लगभग एक बार में 500 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 500 बार इस्तेमाल होने के बाद ये टायर रिट्रेडिंग के लिए चले जाते हैं यानी रिट्रेडिंग में टायर पर नई ग्रिप चढ़ाई जाती है। इस नई ग्रिप चढ़ाने के बाद एक टायर को फिर से 500 बार इस्तेमाल किया जा सकता है और एक टायर पर रिट्रेडिंग 7 बार की जा सकती है यानी इस जगह से एक टायर को 3500 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें