फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या नहीं? कहीं आपके शहर में तो नहीं रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट

Sat, 13 Sep 2025 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Bank Khula Hai: आज शनिवार को क्या बैंक खुला है या नहीं? आप अपने शहर के बारे में यहां जान सकते हैं कि कहीं आपके शहर का बैंक बंद तो नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Amar Ujala
Bank Aaj Open Hai Ya Nahi: आज के समय तकनीक इतनी आगे निकल गई है कि हमारे अधिकतर काम हमारे मोबाइल द्वारा ही मिनटों में हो जाते हैं। किसी को पेमेंट करने से लेकर किसी से पेमेंट प्राप्त करने तक, शॉपिंग करनी हो या मूवी टिकट बुक करनी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम है जो मोबाइल से ही हो जाते हैं। वहीं, अब तो ऑनलाइन बैंकिंग की वजह से भी ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं।

पर कई बार कई कामों के लिए हमें बैंक भी जाना होता है। जैसे, डीडी बनवाना हो, लोन से जुड़ा कोई काम हो सकता है आदि। ऐसे में जब हम बैंक जाते हैं तो हमें पता नहीं होता कि आज बैंक बंद है या खुला है। इसलिए अगर आप आज यानी शनिवार को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले यहां चेक कर लें कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है। आप अपने शहर के बैंक की छुट्टी के बारे में यहां जान सकत हैं। तो चलिए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या खुले हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक बंद है?
  • अगर आप भी किसी काम से आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आज यानी शनिवार को बैंक बंद हैं और ये छुट्टी पूरे देश के बैंकों की है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक महीने के पहले शनिवार के दिन देश के सभी बैंक बंद रहते हैं। इसलिए आज बैंक बंद हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
कब जा सकते हैं बैंक?
  • आपका अगर कोई ऐसा काम है जिसके लिए आपको बैंक जाना जरूरी है, तो आप सोमवार यानी 15 सितंबर को बैंक जा सकते हैं। इस दिन किसी भी शहर के किसी भी बैंक का कोई अवकाश नहीं है। आप इस दिन बैंक जाकर अपना काम करवा सकते हैं।

4 of 5
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
महीने के बचे हुए दिन में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
  • 14 सितंबर - पूरे देश के बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी
  • 21 सितंबर - रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
  • 22 सितंबर - नवरात्र स्थापना के कारण जयपुर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 23 सितंबर - महाराजा हरि सिंह जयंती होने की वजह से जम्मू में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 27 सितंबर - महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 28 सितंबर - रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 29 सितंबर - महा सप्तमी/दुर्गा पूजा है, इसलिए कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 30 सितंबर को महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण कोलकाता, त्रिपुरा और भुवनेश्वर समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें