फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Explainer: 8200 घंटों से अधिक उड़ान का अनुभव, विमान में दो इंजन, फिर भी कैसे क्रैश हुआ बोइंग-787-8 ड्रीमलाइनर?

Fri, 13 Jun 2025 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ahmedabad Plane Crash Pilots Details: बीती दोपहर जिस तरह से अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट दुर्गटनाग्र्सत हुई, उसने अपने साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अनुभवी पायलट होने के बाद भी इस फ्लाइट को क्रैश होने से नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
1 of 12
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश होने के बाद की तस्वीरें। - फोटो : PTI
Ahmedabad Plane Crash: 12 जून 2025 का दिन शायद ही कोई भूल पाए क्योंकि अहमदाबाद से दोपहर को विमान दुर्घटना की जो खबर आई उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे।

ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash: हादसे के समय पायलट ने क्यों बोला Mayday? जानें क्या है इस कोडवर्ड का मतलब

इस विमान के हादसे का शिकार होते ही बोइंग विमान पर कई सवाल भी खड़े हो गए, क्योंकि ये काफी हाइटेक विमान माना जाता है जो लंबी दूरी तय करने के लिए ही डिजाइन किया जाता है। ऐसे में जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर ये फ्लाइट कैसे क्रैश हो गई। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 12
अहमदाबाद में विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई
पहले बात पायलट की
  • 12 जून 2025 की दोपहर को एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने अहमदाबाद से गैटविक (लंदन) के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट में दो कैप्टन थे कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। इन दोनों के पास लंबी दूरी की फ्लाइट उड़ाने का काफी अच्छा खासा अनुभव था।
विज्ञापन

3 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। - फोटो : Adobe Stock
  • बात कैप्टन सुमीत सभरवाल की करें तो उनके पास 82200 घंटों की फ्लाइट उड़ान का अनुभव था
  • अहमदाबाद से गैटविक जा रहे विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास ही थी
  • कैप्टन सुमीत सभरवाल एक LTC हैं

4 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। - फोटो : Adobe Stock
  • फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सुमीत सभरवाल के साथ उसी फ्लाइट में बतौर पायलट थे
  • फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था
  • यहां जान लें कि फर्स्ट ऑफिसर आमतौर पर जूनियर पायलट होते हैं, जो कैप्टन की फ्लाइट उड़ाने में मदद करते हैं
विज्ञापन

5 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
अब विमान के बारे में जान लेते हैं
  • बीती दोपहर जो विमान क्रैश हुआ वो एअर इंडिया का बोइंग-787 ड्रीमलाइनर प्लेन था। ये एक मॉर्डन एयरक्राफ्ट है। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की पहली उड़ान का परीक्षण 15 दिसंबर 2009 को किया गया था। हालांकि, इसने अपनी पहली यात्री उड़ान अक्टूबर 2011 में भरी थी। वहीं, ये बोइंग 787-8 विमान पहली बार 2009 में सेवा में आया था। ये विमान मिड साइज, दो इंजन के साथ और वाइड बॉडी जेट है। इस विमान को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये एक बार में 14 हजार किलोमीटर तक उड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
क्या है खासियत इस विमान की?
  • ये विमान आसान से 200 से 250 यात्रियों को ले जा सकता है औऱ लगभग 14 हजार किलोमीटर की उड़ान आसानी से भर सकता है
  • इस विमान का 50 प्रतिशत हिस्सा कार्बन फाइबर जैसे कम्पोजिट मटेरियल से बना है जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है
  • इस विमान का केबिन प्रेशर 1900 मीटर की ऊंचाई जैसा रखा जाता है। इससे ऑक्सीजन 8 प्रतिशत ज्यादा रहती है और थकान कम होती है
विज्ञापन

7 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
इंजन के बारे में भी जान लें
  • इस बोइंग 787 विमान में दो इंजन होते हैं। रोल्स-रॉयस ट्रेंट 1000 या जनरल इलेक्ट्रिक GEnx। इसकी क्रूज स्पीड मैक 0.85 है और ये इंजन 60 प्रतिशत कम शोर करता है। इस प्लेन के पंखों की टिप्स भी ऊपर की ओर मुड़ी होती है जो टर्बुलेंस और हवा का प्रतिरोध कम करती हैं। ऐसे में दो इंजन होने के बावजूद प्लेन के इंजन के सीज होने की खबरों का सामने आना कई सवाल खड़े करता है।

8 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
15 साल के इतिहास में पहला क्रैश
  • यहां आप ये भी जान लें कि बोइंग के 787 विमान के 15 साल के इतिहास में ये पहली बार बार है, जब ये प्लेन क्रैश हुआ। इस 787 विमान को पुराने बोइंग 767 से रिप्लेस किया गया। ये फ्यूल-एफिशिएंट विमान है।

9 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
2012 में खरीदा विमान
  • भारत में एअर इंडिया बोइंग 787 विमान का इस्तेमाल करती है। वर्ष 2012 में एयर इंडिया ने साउथ कैरोलिना प्लांट से पहला 787-8 लिया था। ये विमान मुंबई से लंदन और दिल्ली से न्यूयॉर्क जैसे लंबे रूट्स पर उड़ान भरता है।

10 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
क्या पहले कोई कमी आ चुकी है इस विमान में?
  • बात अगर इस बोइंग-787 विमान की खामियों की करें तो इस विमान में मौजूदा समय में वैसे तो कोई कमी नहीं है। पर वर्ष 2013 में बैटरी की समस्या इस विमान में देखी गई थी। इसकी वजह से इसे कुछ समय के लिए ग्राउंड किया गाय था। हालांकि, उसके बाद इस कमी को दूर कर दिया गया।

11 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
किन गलतियों के आसार?
  • विमान में आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके कारण फ्लाइट ठीक से वो ऊंचाई भी नहीं ले पाई जो उसे उड़ने के लिए जरूरी है और प्लेन क्रैश हो गया। ये बात तो ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा जिसमें बताया जा रहा है कि लंबा समय भी लग सकता है। वहीं, माना जा रहा है कि हो सकता है कि कॉन्फिगरेशन एरर भी हुई हो। इसे आप ऐसे समझिए कि अगर टेकऑफ के समय कॉन्फिगरेशन एरर हो जाए तो इसका सीधा मतलब होता है कि विमान की उन सेटिंग्स में गलती, जो उसे सही ढंग से उड़ान भरे से रोक देती हैं।
विज्ञापन

12 of 12
अहमदाबाद में बोइंग-787 विमान क्रैश हुआ है। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
  • कम थ्रस्ट, फ्रैप्स की गलत सेटिंग, लैंडिंग गियर न उठाना या समय से पहले टेकऑफ करने जैसी गलतियां इसमें शामिल होती हैं। ऐसी स्थिति में विमान को वो ऊंचाई पकड़ने में दिक्कतें आ सकती हैं जो उसे उड़ने के लिए जरूरी हैं। साथ ही विमान अपना नियंत्रण भी खो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें