फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में भी नहीं आई है 14वीं किस्त? तो लाभ पाने के लिए तुरंत कर सकते हैं ये काम

Mon, 07 Aug 2023 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुडे़ हुए हैं, तो आपको भी हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती होंगी यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इसी कड़ी में इस बार पात्र किसानों को 14वीं किस्त का लाभ मिला। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी की और डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे। हालांकि, इस दौरान कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें अब तक 14वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। किस्त न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और अगर आपके बैंक खाते में अब तक किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको कुछ काम करने हैं जिससे आपको अटकी हुई किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
ऐसे मिल सकती है अटकी हुई किस्त:-

नंबर 1
  • दरअसल, अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त अटकना लाजमी है क्योंकि पीएम किसान योजना से जुडे़ लाभार्थियों के लिए ये काम करवाना अनिवार्य था।
विज्ञापन

3 of 5
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, बैंक से या फिर खुद ही पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके बाद आपके बैंक खाते में अटकी हुई किस्त आ सकती है।

4 of 5
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • दूसरी तरफ अगर आपने अपने बैंक खाते की जानकारी गलत दी है। जैसे- बैंक अकाउंट नंबर या आईएफससी कोड गलत है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अगर आपके द्वारा दिया गया आधार नंबर भी गलत है, तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटकी हुई 14वीं किस्त पाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock
  • इसलिए आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना है, जहां आपको इन गलतियों के बारे में पता चल सकता है। अगर ऐसा है, तो अपने बैंक खाते की जानकारी को और आधार की जानकारी को ठीक करवा लें। इसके बाद आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें