Credit Card: आपने देखा होगा कि लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होते हैं, जिसका वो इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए करते हैं। नौकरी पेशा और अपना काम करने वाले लोग क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड बनवाने के कई फायदे हैं। जैसे- जरूरत के समय ये काम आता है और आप उस वक्त पेमेंट करके बाद में क्रेडिट कार्ड का बिल भर सकते हैं। पर कई बार देखने में आता है कि लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तो कर लेते हैं, लेकिन उन्हें इसका बिल भरने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फिर बैंक वाले पेमेंट के लिए ग्राहक को कॉल या अन्य तरीकों से परेशान तक करने लगते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि क्रेडिट कार्ड ग्राहक को भी अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...