Which is the best temperature Of AC For Sleeping: गर्मी का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का सितम इतना बढ़ा हुआ है कि रात को इंसान का सोना काफी दूभर हो जाता है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी को लगवा रहे हैं। एसी रूम को अच्छे से ठंडा करता है। इस कारण नींद काफी अच्छे से आती है। हालांकि, अगर रूम का तापमान ज्यादा ठंडा हो या थोड़ा गर्म हो जाए तब इसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ता है। ऐसे में कई लोग सवाल करते हैं कि रात के समय एसी का तापमान क्या रखना चाहिए? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि रात को एसी को किस टेंपरेचर पर सेट करने के बाद नींद अच्छी आती है? ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।